मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 30 अक्टूबर को रायपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। दिनभर के कार्यक्रम में पीएम किसान उत्सव दिवस, आमसभा, पदयात्रा और भाजपा प्रदेश कार्यालय का दौरा शामिल है। जानिए मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम और समय-सारणी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम
- सुबह 10:00 बजे: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान।
- सुबह 10:15 बजे: कृषि महाविद्यालय जोरा, रायपुर आगमन।
- सुबह 10:15 से 11:30 बजे: 24वीं किस्त वितरण एवं पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 2:30 बजे: पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर से दुर्ग के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना।
- दोपहर 3:00 बजे: प्रथम बटालियन हेलीपैड, भिलाई आगमन।
- दोपहर 3:15 से 4:00 बजे: महेश कॉलोनी, पुलगांव (दुर्ग) में आमसभा।
- शाम 4:00 से 4:30 बजे: महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक, दुर्ग तक पदयात्रा।
- शाम 5:20 बजे: पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर आगमन।
- शाम 5:40 बजे: भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला आगमन।
- शाम 6:25 बजे: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर आगमन।
मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह रायपुर में किसान उत्सव दिवस में शामिल होने के बाद वे दोपहर में दुर्ग पहुंचेंगे। वहां आमसभा और पदयात्रा के बाद शाम को रायपुर लौटकर भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे।
नोट: यह कार्यक्रम उपलब्ध आधिकारिक समय-सारणी के आधार पर तैयार किया गया है।