गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

कोरबा: कोरजा नाला पर पुलिया की मांग, गांव में राशन वितरण की अपील

कोरबा के पतरापाली गांव के ग्रामीणों ने कोरजा नाला पर पुलिया निर्माण और तब तक गांव में ही पात्र राशनकार्डधारियों को राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।

कोरबा: कोरजा नाला पर पुलिया की मांग, गांव में राशन वितरण की अपील

कोरबा। जिले के ग्राम पतरापाली के ग्रामीणों ने कोरजा नाला पर पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। पुलिया नहीं होने के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों और राशन लेने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पुलिया निर्माण की स्वीकृति देने और तब तक गांव में ही राशन वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

साढ़े तीन से चार किलोमीटर की दूरी के लिए तय करना पड़ता है लंबा रास्ता

ग्राम पतरापाली, ग्राम पंचायत बरकोन्हा का आश्रित गांव है। पतरापाली से बरकोन्हा की दूरी करीब साढ़े तीन से चार किलोमीटर है, लेकिन कोरजा नाला पर पुलिया नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बरकोन्हा पहुंचने के लिए 12 से 15 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ता है।

विद्यार्थियों की पढ़ाई भी हो रही प्रभावित

ग्रामीणों के मुताबिक, पतरापाली से विद्यार्थी बरकोन्हा और नोनदरहा के स्कूलों में पढ़ने जाते हैं। बारिश के दौरान नाला पार करने और आवागमन में परेशानी बढ़ जाती है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसके अलावा ग्रामीणों को राशन लेने और पंचायत संबंधी कामों के लिए भी बरकोन्हा जाना पड़ता है।

कलेक्टर से पुलिया निर्माण और राशन वितरण की मांग

ग्रामीणों ने कलेक्टर से कोरजा नाला का स्थल निरीक्षण और तकनीकी परीक्षण कराकर पुलिया निर्माण की स्वीकृति जल्द देने की अपील की है। साथ ही मांग की है कि पुलिया बनने तक पतरापाली के पात्र राशनकार्डधारियों को गांव में ही राशन उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिल सके।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्या पर ध्यान देकर पुलिया निर्माण और राशन वितरण के संबंध में उचित कदम उठाएगा।

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें