गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य, देखे Live

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर के करनपुर CRPF कैंप में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने जवानों के त्याग, बलिदान और सेवा भावना को नमन किया तथा देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य, देखे Live
Screenshot

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार दीपावली का पर्व छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मनाया। प्रधानमंत्री जगदलपुर के करनपुर स्थित CRPF कैंप पहुंचे, जहां उन्होंने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों से मुलाकात की और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। प्रधानमंत्री के आगमन से कैंप में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

https://x.com/i/broadcasts/2AMWbvLWXmKzlV

जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने उन्हें अपने परिवार का सदस्य बताया और देश की सुरक्षा में उनके त्याग, समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने बस्तर पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर अपने दौरे की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि वह वीर सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने बस्तर जा रहे हैं और उनके बलिदान, निस्वार्थ सेवा तथा राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को नमन करेंगे। प्रधानमंत्री ने बस्तर के बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में कभी नक्सलवाद का प्रभाव था, वहां अब विकास की बहार दिखाई दे रही है।

देशवासियों को भी दी दीपावली की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।” इससे पहले साझा किए गए वीडियो संदेश में उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की थी।

2014 से जवानों के साथ दीपावली मनाने की परंपरा

प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2014 से लगातार दीपावली का पर्व देश के जवानों के साथ मनाते आ रहे हैं। हर साल वह अलग-अलग सीमावर्ती और सैन्य क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा बलों के बीच त्योहार मनाते हैं। इस बार बस्तर का चयन खास महत्व रखता है, क्योंकि यह क्षेत्र लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहा है और अब शांति, सुरक्षा तथा विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

करनपुर CRPF कैंप में जवानों के साथ दीपावली मनाकर प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों के योगदान और कठिन परिस्थितियों में उनकी ड्यूटी के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उनका यह दौरा बस्तर में सुरक्षा बलों के मनोबल और क्षेत्र में आए बदलाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें