गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

बीजापुर में बड़ा बस हादसा: चेरला जा रही बस गुण्डम के पास पलटी, 16 यात्री घायल

बीजापुर में बड़ा बस हादसा: चेरला जा रही बस गुण्डम के पास पलटी, 16 यात्री घायल

 1ADE4F11-BC8F-4A94-99B4-334B2111E927.png

बीजापुर जिले से इस वक्त एक बस हादसे की खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बीजापुर से तेलंगाना के चेरला जा रही एक बस तरेम से कुछ दूर गुण्डम के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

IMG_0676.jpeg

हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही CRPF के जवान मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद में जुट गए। वहीं तरेम थाना पुलिस का बल भी घटनास्थल के लिए रवाना हुआ है।

b7d62cb2-8caa-43b9-839d-38648dc9acf0.jpeg

फिलहाल घायलों की सटीक संख्या, उनकी स्थिति और हादसे के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी मिलने का इंतजार है।

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें