गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

बिलासपुर में गरबा जाने निकली युवती से दुष्कर्म का आरोप, ऑटो चालक करण भरवे गिरफ्तार

बिलासपुर में गरबा जाने निकली युवती से दुष्कर्म का आरोप, ऑटो चालक करण भरवे गिरफ्तार

 a77b52d6-c08f-4073-895e-9acc3b6f195c.jpeg

बिलासपुर: शहर में गरबा कार्यक्रम में शामिल होने निकली एक युवती को ऑटो से घुमाने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान करण भरवे के रूप में हुई है।

IMG_1131.png

पुलिस के मुताबिक घटना 27 सितंबर की शाम की है। युवती कुंदन पैलेस में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। कार्यक्रम शुरू होने में समय था, इसलिए वह बाहर इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ऑटो चालक ने युवती से संपर्क किया और उसे शहर घुमाने के बाद वापस गरबा कार्यक्रम स्थल पर छोड़ने की बात कही।

IMG_1130.jpeg

आरोप है कि युवती आरोपी के ऑटो में बैठ गई। इसके बाद आरोपी उसे मैग्नेटो मॉल, एफसीआई गोदाम और रेलवे डिपो की तरफ ले गया। पुलिस के अनुसार, सुनसान स्थान पर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

IMG_1129.jpeg

घटना के बाद युवती ने मामले की शिकायत तारबाहर थाने में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक करण भरवे को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। युवती के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का पक्ष: इस मामले में बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी दी है।

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें