गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

दंतेवाड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन: जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप, पीएम और सीएम का पुतला दहन

दंतेवाड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन: जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप, पीएम और सीएम का पुतला दहन

 

दंतेवाड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष शकील मोहम्मद रिज़वी के नेतृत्व में राजीव भवन के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के समय पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर कुछ देर के लिए पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष शकील मोहम्मद रिज़वी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई, ईओडब्ल्यू और अन्य जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को दबाने के लिए कर रही है। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा शोरी ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें