गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

बिलासपुर: मंगला पीपल चौक के पास तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

बिलासपुर: मंगला पीपल चौक के पास तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

 a7da6a12-8904-4137-9737-25675847349b.jpeg

बिलासपुर शहर के मंगला पीपल चौक के पास स्थित एक तालाब में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मुख्य सड़क के किनारे बने इस तालाब में पानी के ऊपर लाश तैरती देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

IMG_0655.jpeg

स्थानीय वार्ड 13 के पार्षद रमेश पटेल ने फौरन इसकी जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी, जिसके बाद गश्त कर रही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।

IMG_0656.jpeg

पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई पूरी की। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है, जिसके चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

d7ed92dd-2a2e-499d-9c00-739f51e6a814.jpeg

पुलिस ने शव को मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है, वहीं मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पहचान होने के बाद ही हो सकेगा।

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें