NMDC अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के रोमांचक खिताबी मुकाबले में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड, नगरनार की टीम ने बाजी मार ली।
रविवार देर शाम किरंदुल के मुख्य फुटबॉल मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में नगरनार ने मेजबान बैलाडीला लौह अयस्क खदान, किरंदुल को 3-1 के अंतर से हरा दिया। इस हार के साथ घरेलू दर्शकों के बीच खेल रही किरंदुल की टीम उपविजेता बनकर ही संतोष करने पर मजबूर हो गई।
शुरुआत से ही नगरनार का आक्रामक खेल मैच की शुरुआत से ही नगरनार के खिलाड़ियों ने मैदान पर आक्रामक रणनीति अपनाई। खेल के पहले हाफ में ही टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने किरंदुल के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा।
नगरनार के मिडफील्डर सुकरू बघेल और फॉरवर्ड कार्तिक की तेज गति और सटीक पासिंग ने विरोधी टीम की रक्षापंक्ति को कई बार छिन्न-भिन्न किया। किरंदुल की टीम ने दूसरे हाफ में वापसी की पुरजोर कोशिश की और एक गोल दागा, लेकिन नगरनार की मजबूत बढ़त को वे पाट नहीं सके।
अतिथियों ने बांटे पुरस्कार प्रतियोगिता के समापन समारोह में एनएमडीसी के अधिशासी निदेशक व परियोजना प्रमुख रवींद्र नारायण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ उत्पादन सीजीएम व स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष जे.सी. दास, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
अतिथियों ने विजेता नगरनार और उपविजेता किरंदुल की टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार सौंपे। इसके बाद मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट के विधिवत समापन की घोषणा की।
इन्हें मिले व्यक्तिगत सम्मान
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: उमेश (नगरनार)
सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: सुकरू बघेल (नगरनार)
सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड: कार्तिक (नगरनार)
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: अमित दीक्षित (किरंदुल)
सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: नागेश (किरंदुल)
फेयर प्ले अवॉर्ड: विल्सन (दौनिमलाई)