गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

एनएमडीसी फुटबॉल टूर्नामेंट 2026: नगरनार ने किरंदुल को 3-1 से हराकर जीता खिताब

एनएमडीसी फुटबॉल टूर्नामेंट 2026: नगरनार ने किरंदुल को 3-1 से हराकर जीता खिताब

 b7021e45-05a4-41bf-a290-5f49d5effae6.jpeg

NMDC अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के रोमांचक खिताबी मुकाबले में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड, नगरनार की टीम ने बाजी मार ली। 

e15f784a-c88a-46e2-89cf-d2ef76f6f8b8.jpeg

रविवार देर शाम किरंदुल के मुख्य फुटबॉल मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में नगरनार ने मेजबान बैलाडीला लौह अयस्क खदान, किरंदुल को 3-1 के अंतर से हरा दिया। इस हार के साथ घरेलू दर्शकों के बीच खेल रही किरंदुल की टीम उपविजेता बनकर ही संतोष करने पर मजबूर हो गई।

5345fb46-2818-4b2d-9b1a-3a4dcb7d4899.jpeg

शुरुआत से ही नगरनार का आक्रामक खेल मैच की शुरुआत से ही नगरनार के खिलाड़ियों ने मैदान पर आक्रामक रणनीति अपनाई। खेल के पहले हाफ में ही टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने किरंदुल के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा। 

73b12641-ecc9-4e3b-bc7b-bb780a5b3d69.jpeg

नगरनार के मिडफील्डर सुकरू बघेल और फॉरवर्ड कार्तिक की तेज गति और सटीक पासिंग ने विरोधी टीम की रक्षापंक्ति को कई बार छिन्न-भिन्न किया। किरंदुल की टीम ने दूसरे हाफ में वापसी की पुरजोर कोशिश की और एक गोल दागा, लेकिन नगरनार की मजबूत बढ़त को वे पाट नहीं सके।

5345fb46-2818-4b2d-9b1a-3a4dcb7d4899.jpeg

अतिथियों ने बांटे पुरस्कार प्रतियोगिता के समापन समारोह में एनएमडीसी के अधिशासी निदेशक व परियोजना प्रमुख रवींद्र नारायण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ उत्पादन सीजीएम व स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष जे.सी. दास, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

e15f784a-c88a-46e2-89cf-d2ef76f6f8b8.jpeg

अतिथियों ने विजेता नगरनार और उपविजेता किरंदुल की टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार सौंपे। इसके बाद मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट के विधिवत समापन की घोषणा की।

इन्हें मिले व्यक्तिगत सम्मान

 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: उमेश (नगरनार)

 सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: सुकरू बघेल (नगरनार)

 सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड: कार्तिक (नगरनार)

 सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: अमित दीक्षित (किरंदुल)

 सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: नागेश (किरंदुल)

 फेयर प्ले अवॉर्ड: विल्सन (दौनिमलाई)

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें