गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

दंतेवाड़ा में कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर पैदल मार्च

दंतेवाड़ा में कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर पैदल मार्च

 55d5c8e6-8d02-487e-9a0d-53ac6f040dc8.jpeg

दंतेवाड़ा। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को दंतेवाड़ा में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शकील मोहम्मद रिज़वी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आवाराभाटा दुर्गा चौक से टेकनार चौक तक पैदल मार्च निकाला।

731d50b2-cd28-45ca-a3cd-512f556e7545.jpeg

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची, SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। 

e22ca599-70fe-464a-837c-7ead13e7e5dc.jpeg

टेकनार चौक पर CEC का पुतला दहन करने के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर पारदर्शी जवाब की मांग की। 

ce7ce681-94ba-4b89-b71f-3652654f884e.jpeg

जिला अध्यक्ष शकील रिज़वी और पीसीसी सदस्य अवधेश गौतम ने कहा कि मतदाता अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

bd19ee20-bef3-42be-954b-76990221bbdc.jpeg

प्रदर्शन में कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें