गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

डूसू चुनाव में ABVP का डंका: यश डबास बने नए अध्यक्ष, तीन पदों पर परिषद का कब्जा; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय के खाते में

डूसू चुनाव में ABVP का डंका: यश डबास बने नए अध्यक्ष, तीन पदों पर परिषद का कब्जा; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय के खाते में

 423BA3E2-9B56-4F2F-B5CC-32747EA50890.png

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के अंतिम परिणामों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर जीत दर्ज कर ली है। 

BB31347C-1D52-4419-9AE4-24398280E4E8.jpeg

सबसे प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष पद की जंग में परिषद के उम्मीदवार यश डबास ने एनएसयूआई प्रत्याशी विजय शंकर मीना को 2,053 वोटों के अंतर से मात दी। मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के मुताबिक डबास को कुल 24,576 वोट मिले, जिसके साथ ही उन्होंने अध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर ली।

केंद्रीय पैनल में सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने जीत हासिल कर संगठन की पकड़ को और मजबूत कर दिया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला, जहां निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन ने मुख्यधारा के सभी छात्र संगठनों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। 

दूसरी तरफ कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई और आइसा-एसएफआई गठबंधन इस पूरे चुनाव में एक भी सीट जीतने में नाकाम रहे और उनका खाता तक नहीं खुल सका।

विश्वविद्यालय के 52 मतदान केंद्रों पर 18 सितंबर को वोट डाले गए थे, जिसमें पंजीकृत 1.51 लाख से अधिक विद्यार्थियों में से 61,312 छात्रों ने भागीदारी निभाई और कुल वोटिंग प्रतिशत 40.46 दर्ज हुआ। 

परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया और नॉर्थ कैंपस में एबीवीपी समर्थकों ने ढोल-ताशों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया।

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें