गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

DUSU Election: 16,107 vs 16,106… प्रेसिडेंट पद पर सिर्फ 1 वोट का अंतर

DUSU Election: 16,107 vs 16,106… प्रेसिडेंट पद पर सिर्फ 1 वोट का अंतर

 

39086644-28C2-495E-BB1A-0F1A5CD11EF5.jpeg

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव की मतगणना में शुक्रवार को बेहद नाटकीय स्थिति देखने को मिली, जहां प्रेसिडेंट पद पर 14वें राउंड की गिनती के बाद जीत-हार का फासला महज एक वोट पर सिमट गया है। 

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार एनएसयूआई प्रत्याशी विजय शंकर मीणा को 16,107 मत मिले हैं, जबकि उनके ठीक पीछे एबीवीपी के यश डबास 16,106 वोटों के साथ बराबरी की जंग लड़ रहे हैं। 

इससे पहले नौवें राउंड के दौरान भी दोनों प्रत्याशियों के बीच सिर्फ एक वोट का ही अंतर दर्ज हुआ था, जिसके चलते मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

उपाध्यक्ष पद के रुझानों ने मुख्य छात्र दलों को चौंकाते हुए निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन के पक्ष में एकतरफा झुकाव दिखाया है। दीपांशु 21,247 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के ईशू मौर्या से दस हजार से अधिक वोटों की बढ़त बना चुके हैं, जबकि एनएसयूआई के वीर चतरथ काफी पीछे चल रहे हैं। 

उधर सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी 13,737 मतों के साथ आगे निकल चुकी हैं और संयुक्त सचिव की कुर्सी पर एनएसयूआई के गोपाल चौधरी 11,222 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।

इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों में हुए मतदान में कुल 1,51,519 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 61,312 छात्रों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिससे कुल वोटिंग 40.46 फीसदी दर्ज की गई। 

कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच अलग-अलग राउंड की गिनती का काम अभी जारी है, ऐसे में प्रेसिडेंट समेत अन्य पदों पर अंतिम विजेता के नाम की आधिकारिक घोषणा आने वाले राउंड के आंकड़ों के बाद ही तय होगी।

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें