गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

CM Vishnu Deo Sai ने सुकमा-जगदलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, 16 हजार लोगों का रेस्क्यू

CM Vishnu Deo Sai ने सुकमा-जगदलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, 16 हजार लोगों का रेस्क्यू

 IMG_1107.jpeg

जगदलपुर/सुकमा बस्तर संभाग में मूसलाधार बारिश और उफान पर चल रही नदियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा और जगदलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सीएम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और सीधे राहत शिविरों में पहुंचकर प्रभावित परिवारों से रूबरू हुए। 

IMG_1106.jpeg

उन्होंने पीड़ितों से व्यवस्थाओं, भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी और अधिकारियों को किसी भी स्तर पर कोताही न बरतने के कड़े निर्देश दिए।

IMG_1105.jpeg

571 गांव बाढ़ की चपेट में, 16 हजार लोग सुरक्षित निकाले गए समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि संभाग के 571 गांवों में करीब 22,377 लोग सीधे तौर पर बाढ़ की मार झेल रहे हैं। इन परिवारों को सुरक्षित छत देने के लिए प्रशासन ने 173 राहत शिविर सक्रिय किए हैं। 

रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत अब तक 16,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। पानी से घिरे अंदरूनी इलाकों में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत दलों ने हेलिकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया है।

मकान क्षति पर 1.30 लाख का चेक, सीएम कोष से भी मिलेगी मदद दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने उन परिवारों से मुलाकात की जिनके आशियाने बाढ़ के बहाव में ढह गए। सीएम ने प्रभावित परिवारों को 1 लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक मौके पर ही सौंपे। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से भी अतिरिक्त राशि जारी की जाएगी।

बचाव कार्यों में तेजी के निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अमले को निर्देश दिया कि पानी उतरने के साथ ही महामारी की रोकथाम के लिए दवाइयों का छिड़काव और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति युद्धस्तर पर सुनिश्चित की जाए।

नुकसान और राहत का पूरा आंकड़ा:

प्रभावित गांव: 571

बाढ़ प्रभावित नागरिक: 22,377

सक्रिय राहत शिविर: 173

सुरक्षित रेस्क्यू किए गए लोग: 16,000

मकान क्षति पर फौरी सहायता: ₹1,30,000 (प्रति प्रभावित परिवार)

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें