गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

सुकमा में 32 किलो 765 ग्राम गांजा जब्त, 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सुकमा में 32 किलो 765 ग्राम गांजा जब्त, 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

 f7102283-2d7a-46da-9127-186d273a6b69.jpeg

सुकमा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सटीक मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कोन्टा मार्ग पर घेराबंदी कर अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 32 किलो 765 ग्राम अवैध गांजा, मोबाइल फोन और नकदी समेत कुल 16 लाख 51 हजार 410 रुपये का मशरूका बरामद किया गया


कोन्टा रोड पर जाल बिछाकर दबोचे गए आरोपी पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देश पर सुकमा थाना पुलिस की टीम सीमावर्ती इलाकों और मुख्य मार्गों पर लगातार निगरानी रख रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि तीन संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर कोन्टा की तरफ से आ रहे हैं और जिले की सीमा पार करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कोन्टा रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों और संदिग्धों की सघन जांच शुरू की। रास्ते में संदिग्ध अवस्था में खड़े तीन युवकों को रोककर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से गांजे के पैकेट बरामद हुए।


कोर्ट में पेश कर जेल भेजे गए आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की शिनाख्त मोहम्मद आलिम, मोहम्मद मुजम्मिल और सलीम शेख के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ सुकमा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आवश्यक कागजी कार्रवाई और डॉक्टरी मुलाहिजे के बाद तीनों आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन खरीदारों तक पहुंचाया जाना था।

साल भर में 3.31 करोड़ का नशा जब्त सुकमा पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक जिले में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन के खिलाफ लगातार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में चालू वर्ष के दौरान पुलिस ने अब तक कुल 24 प्रकरण दर्ज किए हैं, जिनमें करीब 3 करोड़ 31 लाख रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अंतर्राज्यीय सीमा पर गश्त और जांच आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

कार्रवाई का पूरा ब्योरा:

  • जब्त गांजा: 32 किलो 765 ग्राम
  • कुल मशरूका: ₹16,51,410 (गांजा, मोबाइल और नकदी)
  • गिरफ्तार आरोपी: मोहम्मद आलिम, मोहम्मद मुजम्मिल, सलीम शेख
  • दर्ज धाराएं: एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें