गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

केशकाल घाट में फिर लगा मेगा जाम, पांचवें मोड़ पर फंसा कंटेनर, वाहनों की लगी लंबी कतार

केशकाल घाट में फिर लगा मेगा जाम, पांचवें मोड़ पर फंसा कंटेनर, वाहनों की लगी लंबी कतार

 3DE209D5-81A1-4DA6-89F5-CD5384FAAB14.png

केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल घाट में गुरुवार सुबह एक बार फिर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घाट के पांचवें मोड़ पर एक कंटेनर वाहन फंस जाने के बाद करीब एक घंटे से यातायात प्रभावित है। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

IMG_1212.jpeg

जाम के कारण यात्री बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही रुक गई है। वहीं छोटी गाड़ियों को भी घाट से निकलने में काफी परेशानी हो रही है। लंबे समय से जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

IMG_1213.jpeg

सूचना मिलने के बाद केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने में जुट गई। पुलिस की कोशिश है कि फंसे कंटेनर को हटाकर जल्द से जल्द आवागमन बहाल किया जा सके।

IMG_1212.jpeg

केशकाल घाट में वाहनों के फंसने और यातायात बाधित होने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। घाट का घुमावदार और संकरा मार्ग होने के कारण भारी वाहनों के फंसने पर कुछ ही समय में लंबा जाम लग जाता है।

IMG_1211.jpeg

फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और यातायात बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालकों से भी सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें