रविवार, 22 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

रविवार, 22 नवंबर 2026
ShubhCg
ब्रेकिंग न्यूज़

बिलासपुर: शिवतराई जंगल में मिली युवक की जली हुई लाश, मोटरसाइकिल से बंधा था शव

बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र के शिवतराई जंगल में मोटरसाइकिल से जीआई तार के सहारे बंधा युवक का जला हुआ शव मिला। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है।

बिलासपुर के शिवतराई जंगल में घटनास्थल पर जली हुई मोटरसाइकिल और आसपास का क्षेत्र
शिवतराई जंगल में मिला युवक का शव और घटनास्थल

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र के शिवतराई जंगल में गुरुवार शाम एक युवक की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सड़क से करीब 50 से 60 मीटर अंदर एक मोटरसाइकिल से जीआई तार के सहारे बंधा हुआ मिला।

बिलासपुर के शिवतराई जंगल में घटनास्थल पर जली हुई मोटरसाइकिल और आसपास का क्षेत्र
शिवतराई जंगल में मिला युवक का शव और घटनास्थल

घटना की जानकारी फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों ने कोटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी मामले की जांच शुरू की है। शव बुरी तरह जल जाने के कारण युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

रात होने के कारण गुरुवार को घटनास्थल पर जांच रोकनी पड़ी। शुक्रवार को पुलिस और फॉरेंसिक टीम दोबारा मौके का निरीक्षण करेगी। आरोपियों की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जाएगी।

फिलहाल पुलिस युवक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टर: नीरज शुक्ला | लोकेशन: बिलासपुर

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें