बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद में पूल क्लब की आड़ में कथित तौर पर चल रहे हेरोइन (चिट्टा) कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है। एएनटीएफ, बालोद पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नावेद खान उर्फ चोको, गौतम बजाज, शुभम सिंह निवासी भानुप्रतापपुर और समर प्रताप सिंह के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एएनटीएफ, बालोद पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की।
7.98 ग्राम चिट्टा और चार मोबाइल जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 7.98 ग्राम चिट्टा, आईफोन समेत चार महंगे मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 3 लाख 69 हजार 200 रुपये बताई गई है।
पूल क्लब की आड़ में चल रहे इस कथित कारोबार के खुलासे के बाद मामले में आगे की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट: दिनेश नथानी
बालोद, छत्तीसगढ़ | ShubhCG