गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

रायगढ़: पुरुंगा में अडानी कोल ब्लॉक का विरोध तेज, 11 नवंबर को प्रदर्शन की तैयारी

रायगढ़ के धरमजयगढ़ क्षेत्र के पुरुंगा में प्रस्तावित कोयला परियोजना के विरोध में ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामीण 11 नवंबर को प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।

रायगढ़: पुरुंगा में अडानी कोल ब्लॉक का विरोध तेज, 11 नवंबर को प्रदर्शन की तैयारी
Screenshot

लोकेशन: रायगढ़, छत्तीसगढ़ | संवाददाता: विकास शुक्ला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पुरुंगा में प्रस्तावित अडानी समूह की कोयला परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध एक बार फिर तेज होने लगा है। पुरुंगा स्कूल ग्राउंड में पुरुंगा, तेंदूमुड़ी और समरसिंघा क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीणों ने बैठक कर परियोजना के खिलाफ अपनी रणनीति पर चर्चा की। ग्रामीणों ने जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए 11 नवंबर को विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है।

पिछली जनसुनवाई स्थगित होने के एक साल बाद फिर लामबंद ग्रामीण

ग्रामीणों के मुताबिक, 11 नवंबर 2025 को परियोजना को लेकर आयोजित जनसुनवाई के दौरान भारी विरोध हुआ था, जिसके बाद जनसुनवाई स्थगित कर दी गई थी। अब उस घटना के एक साल पूरे होने के अवसर पर ग्रामीण एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं।

869 हेक्टेयर में प्रस्तावित है परियोजना

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित कोयला परियोजना का क्षेत्रफल करीब 869 हेक्टेयर बताया जा रहा है। इसमें लगभग 621 हेक्टेयर वन भूमि शामिल होने की बात कही जा रही है। इसी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना से क्षेत्र के जंगल, जमीन और स्थानीय जीवन पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर उनकी चिंताओं पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

फिलहाल, नई जनसुनवाई की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। ऐसे में अब सभी की नजरें 11 नवंबर को होने वाले संभावित विरोध प्रदर्शन पर टिकी हैं।

रायगढ़ से विकास शुक्ला की रिपोर्ट।

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें