गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

ढोलकल के गणेश 3000 फीट ऊंची पहाड़ी पर विराजमान 10वीं–11वीं शताब्दी की आस्था, इतिहास और रहस्य

ढोलकल के गणेश 3000 फीट ऊंची पहाड़ी पर विराजमान 10वीं–11वीं शताब्दी की आस्था, इतिहास और रहस्य

 दंतेवाड़ा। बस्तर की घनी पहाड़ियों और जंगलों के बीच एक ऐसी जगह है, जहां पहुंचना आसान नहीं, लेकिन आस्था लोगों को वहां तक खींच ले जाती है। दंतेवाड़ा जिले की बैलाडीला पर्वत श्रृंखला में करीब 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं प्रसिद्ध ढोलकल गणेश।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशभर में जहां घरों और पंडालों में भगवान गणेश की स्थापना की जाती है, वहीं बस्तर की पहाड़ी पर खुले आसमान के नीचे विराजमान ढोलकल गणेश श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखते हैं।

ढोलकल तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को घने जंगलों और कठिन पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। क
ई लोग बताते हैं कि करीब डेढ़ घंटे की चढ़ाई के बाद जब पहाड़ी की चोटी पर गणपति बप्पा के दर्शन होते हैं, तो पूरी थकान दूर हो जाती है।

जिला प्रशासन और उपलब्ध ऐतिहासिक जानकारियों के अनुसार यहां स्थित पत्थर की गणेश प्रतिमा को 10वीं से 11वीं शताब्दी के आसपास का माना जाता है। इसे नागवंशी काल से भी जोड़ा जाता है। हालांकि प्रतिमा को इतनी ऊंची पहाड़ी तक किसने पहुंचाया और यहां स्थापित किया, इसका स्पष्ट ऐतिहासिक प्रमाण आज भी उपलब्ध नहीं है।

ढोलकल से कई स्थानीय लोककथाएं भी जुड़ी हैं। इनमें भगवान गणेश और भगवान परशुराम की कथा प्रमुख है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस क्षेत्र को उस पौराणिक प्रसंग से जोड़ा जाता है, हालांकि इसका ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन इतिहास और गहरी आस्था का संगम ही ढोलकल को बस्तर की विशेष पहचान बनाता है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर यह स्थल श्रद्धालुओं और प्रकृति प्रेमियों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें