गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर में तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर में तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे बहतराई स्थित बी.आर. यादव इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीजा तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 1:25 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और करीब 2:05 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे बहतराई के बी.आर. यादव इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीजा तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:45 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। रायपुर लौटने के बाद शाम 6 बजे कबीर नगर दशहरा मैदान में आयोजित तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रमों को लेकर संबंधित स्थानों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें