गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

बिलासपुर में मटका बांधते समय करंट की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

बिलासपुर में मटका बांधते समय करंट की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

बिलासपुर। कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों के बीच बिलासपुर में एक हादसा हो गया। राजीव गांधी चौक क्षेत्र में मटका बांधने के दौरान 22 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

घायल युवक की पहचान रेहान खान, पिता कल्लू खान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक जन्माष्टमी आयोजन के लिए मटका बांधने का काम चल रहा था। इसी दौरान युवक अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गया और उसे तेज करंट लग गया।

करंट लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद आयोजन स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे आयोजनों के दौरान बिजली के तारों और अन्य विद्युत लाइनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।

फिलहाल युवक का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।



अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें