गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

रायपुर में 438 किलो गांजा आग के हवाले, 2.15 करोड़ का नशे का माल हुआ नष्ट; 77 केसों से था कनेक्शन

रायपुर में 438 किलो गांजा आग के हवाले, 2.15 करोड़ का नशे का माल हुआ नष्ट; 77 केसों से था कनेक्शन

 IMG_0570.jpeg

राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के बाद पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में बरामद किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। 


शहर के नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन के कुल 77 एनडीपीएस प्रकरणों से जुड़े इन नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.15 करोड़ रुपए आंकी गई थी। अदालत और उच्चाधिकारियों से जरूरी विधिक अनुमति मिलने के बाद इस पूरे स्टॉक को एक औद्योगिक प्लांट के हाई-टेंपरेचर फर्नेस में जलाकर राख में तब्दील कराया गया।

IMG_0569.jpeg

कार्रवाई के दौरान उच्चस्तरीय समिति की सीधी निगरानी में 438 किलो से ज्यादा गांजा भट्टी के हवाले किया गया। इसके साथ ही करीब आठ किलो डोडा, एक किलो से अधिक हशीश और नौ सौ ग्राम अफीम को भी मानकों का पालन करते हुए आग के हवाले किया गया। 

IMG_0571.jpeg

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ चले विशेष अभियानों में जब्त की गई पच्चीस हजार से अधिक नशीली टेबलेट, सैकड़ों कैप्सूल और भारी तादाद में कफ सिरप की शीशियों का भी नियमानुसार सुरक्षित डिस्पोजल करा दिया गया है, ताकि इनके दोबारा किसी भी रूप में दुरुपयोग की कोई गुंजाइश न बचे

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें