गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

दंतेवाड़ा 195 बटालियन CRPF ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

दंतेवाड़ा 195 बटालियन CRPF ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

 

दंतेवाड़ा। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को 195 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ओर से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (DDWS) के आह्वान पर आयोजित किया गया।

बटालियन दंतेवाड़ा के अतिनक्सल प्रभावित अरनपुर क्षेत्र के जंगलों में तैनात है। यहां जवान नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाने के साथ स्थानीय ग्रामीणों के साथ सामाजिक समरसता और विकास कार्यों में भी भागीदारी करते हैं।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अभियान के दौरान कमांडेंट-195 बटालियन अनिल कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा लगाया गया एक पौधा भविष्य में सकारात्मक बदलाव का आधार बन सकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है।

कार्यक्रम में 195 बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

अधिकारियों और जवानों ने लिया संकल्प

पौधारोपण कार्यक्रम में कमांडेंट अनिल कुमार सिंह के साथ द्वितीय कमान अधिकारी (प्रशासन) विश्व रंजन, CMO डॉ. अनिल भारती, उप कमांडेंट संजीव कुमार यादव, सहायक कमांडेंट संजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

अधिकारियों एवं जवानों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और लगाए गए पौधों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

195 बटालियन CRPF के अनुसार, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में हरित एवं स्वच्छ वातावरण के लिए लोगों को प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।



अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें