गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

पटना में बढ़ा गंगा का जलस्तर, महावीर घाट और भद्रघाट तक पहुंचा पानी; कंगन घाट पर बैरिकेडिंग

पटना में बढ़ा गंगा का जलस्तर, महावीर घाट और भद्रघाट तक पहुंचा पानी; कंगन घाट पर बैरिकेडिंग

 

पटना में बढ़ा गंगा का जलस्तर, महावीर घाट और भद्रघाट तक पहुंचा पानी; कंगन घाट पर बैरिकेडिंग

पटना। राजधानी पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे के इलाकों में परेशानी बढ़ने लगी है। महावीर घाट और भद्रघाट के आसपास गंगा का पानी सड़क तक पहुंच गया है। वहीं, कंगन घाट के आसपास जलजमाव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। कंगन घाट पर भी बैरिकेडिंग की गई है, ताकि लोगों को जलभराव वाले हिस्से में जाने से रोका जा सके।

गंगा स्नान नहीं करने की अपील

गंगा का जलस्तर बढ़ने को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से गंगा स्नान नहीं करने की अपील की है। साथ ही बच्चों को घाटों से दूर रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने को कहा है।

लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण घाटों के आसपास स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से लोगों को अनावश्यक रूप से नदी और घाटों के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी गई है।

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें