छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से भारी बारिश का अलर्ट, तीनों सिस्टम एक्टिव हैं
फिलहाल प्रदेश में बारिश का सूखा दौर चल रहा है। पिछले 24 घंटों में ज्यादातर जिलों में आसमान साफ़ रहा, सिर्फ कुछ पॉइंट्स पर बूंदा-बांदी हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में ही 10-10 मिमी बारिश मिली, बाकी जगह ख़ाली हाथ।
तापमान भी अब चढ़ने लगा है। दुर्ग में गर्मी 34 डिग्री तक पहुंच गई है।
मगर राहत आने वाली है। अगले दो दिनों में कहीं-कहीं बारिश की उम्मीद है – हल्की से मध्यम। लेकिन 19 सितंबर से असली तूफ़ान आएगा। इस दिन से पूरे प्रदेश में बारिश बढ़ेगी और कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है।