गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

छत्तीसगढ़ में आज कमरछठ की धूम, संतान की दीर्घायु के लिए माताएं रख रहीं व्रत

छत्तीसगढ़ में आज कमरछठ की धूम, संतान की दीर्घायु के लिए माताएं रख रहीं व्रत

 

छत्तीसगढ़ में आज कमरछठ की धूम, संतान की दीर्घायु के लिए माताएं रख रहीं व्रत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज लोक आस्था और परंपरा से जुड़ा कमरछठ पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर व्रत रख रही हैं।

कमरछठ के दिन पूजा-पाठ में पारंपरिक सामग्री का विशेष महत्व माना जाता है। दूध, दही, पसहर चावल और महुआ के पत्ते समेत कई स्थानीय चीजों का उपयोग पूजा में किया जाता है। पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है।

राजधानी रायपुर के फव्वारा चौक में भी सुबह से माताएं पूजा की सामग्री खरीदने पहुंच रही हैं। बाजार में कमरछठ से जुड़ी सामग्री की खरीदारी को लेकर लोगों की आवाजाही बढ़ी हुई है।

छत्तीसगढ़ में कमरछठ केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि स्थानीय परंपरा और लोक आस्था से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। इस दिन माताएं व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करती हैं और अपनी संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं।

पर्व को लेकर घरों में भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार पूजा में इस्तेमाल होने वाली स्थानीय सामग्री की खरीदारी का अपना विशेष महत्व है। यही वजह है कि कमरछठ के मौके पर बाजारों में इन सामग्रियों की मांग बढ़ गई है।

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें