गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

 


रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। उनके रायपुर आगमन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे।

रायपुर पहुंचने के बाद सुबह 10:45 बजे वे एम्स रायपुर जाएंगे। यहां सुबह 11 बजे आयोजित एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे उपराष्ट्रपति एम्स रायपुर से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।

उपराष्ट्रपति के रायपुर दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई है। खासतौर पर सरोना रिंग रोड से टाटीबंध तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस मार्ग पर वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती और निगरानी बढ़ाई गई है।

उपराष्ट्रपति का यह दौरा मुख्य रूप से एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में उनकी भागीदारी को लेकर है।

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें