गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: मंत्रालय से कलेक्टर ऑफिस तक 3 साल से एक ही सीट पर जमे कर्मचारियों का होगा तबादला


छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फैसला, 3 साल से एक ही सीट पर जमे कर्मचारी बदले जाएंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी दफ्तरों में लंबे समय से एक ही सीट पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय से लेकर सभी कलेक्टर कार्यालयों तक इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश के अनुसार, 3 साल या उससे अधिक समय से एक ही सीट पर कार्यरत कर्मचारियों को बदला जाएगा। यदि किसी कर्मचारी को उसी स्थान पर बनाए रखना जरूरी हो, तो संबंधित विभाग को इसका स्पष्ट कारण बताना होगा।

सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ेगी और कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी।





अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें