गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ShubhCg

जहाँ खबर, वहाँ हम

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ShubhCg

LPU Protest: वायरल दावे के बाद भड़का बवाल, हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन; 10 दिन क्लास बंद

LPU Protest: वायरल दावे के बाद भड़का बवाल, हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन; 10 दिन क्लास बंद

 1BCDEFEB-F31A-4E65-AB35-36CA3661BB9D.png

फगवाड़ा। पंजाब के फगवाड़ा स्थित Lovely Professional University (LPU) में छात्रों का प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक छात्रा के साथ कथित रेप और मौत के दावे से शुरू हुआ था। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में जुट गए। 

IMG_1025.jpeg

प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी की स्थिति बनी। छात्रों ने जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर भी प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए बड़ी संख्या में बल तैनात करना पड़ा।

IMG_1028.jpeg

मामले में सबसे अहम बात यह है कि सोशल मीडिया पर चल रहे रेप और छात्रा की मौत के दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने छात्रों की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए SIT भी बनाई गई है।

IMG_1027.jpeg

हॉस्टल में घटना के दावे से शुरू हुआ विवाद

छात्रों के बीच सोशल मीडिया पर यह बात तेजी से फैली कि LPU के हॉस्टल में एक छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। इस जानकारी के बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से मामले की सच्चाई सामने लाने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल किए।

IMG_1024.jpeg

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हॉस्टल में किसी ऐसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक सभी हॉस्टल की जांच की गई है। LPU प्रशासन ने भी वायरल दावों को गलत बताया है।

IMG_1021.jpeg

प्रदर्शन के दौरान बिगड़ा माहौल

रविवार को छात्रों की संख्या बढ़ने के साथ प्रदर्शन ने बड़ा रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कैंपस और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच टकराव की स्थिति भी बनी।

IMG_1029.jpeg

सामने आए वीडियो और तस्वीरों में बड़ी संख्या में छात्र और पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। कुछ पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचने और एक वाहन में आग लगाए जाने की भी रिपोर्ट सामने आई है।

IMG_1021.jpeg

2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

ANI के मुताबिक ADGP फैयाज फारूकी ने बताया कि कैंपस में 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रातभर कैंपस की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश जारी है।

जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने भी कहा कि हॉस्टल चेक किए गए हैं और छात्रों की सुरक्षा को लेकर परिवारों को चिंता नहीं करने की अपील की गई है।

IMG_1025.jpeg

अपनी टिप्पणी लिखें

WhatsApp चैनल से जुड़ें